कमालपुर में विराट कुश्ती दंगल 21 अक्टूबर को, देश-विदेश के पहलवान दिखाएंगे दमखम
कमालपुर। दशहरा के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को कमालपुर स्थित इमामबाड़ा के समीप विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कमालपुर, चंदौली

9:21 PM, Oct 9, 2026
कमालपुर। दशहरा के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को कमालपुर स्थित इमामबाड़ा के समीप विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति में पत्रकार नीरज अग्रहरि और पूर्व प्रधान संतोष कुमार को संरक्षक, मदन मोहन रस्तोगी को अध्यक्ष तथा राजीव अग्रहरि को महामंत्री बनाया गया। वहीं, वीरेंद्र अग्रहरि, दिनेश गुप्ता, रितेश पांडेय, विजय मौर्य और धीरज अग्रहरि को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। चेतन जायसवाल को कोषाध्यक्ष, विकास गुप्ता और बिनोद अग्रहरि को संगठन मंत्री तथा शाहिद जमाल सोनू, कमलेश गुप्ता और अभिलाष यादव उर्फ पप्पू को मंत्री बनाया गया। सोहराब अली, बालगोविंद रस्तोगी, राजू रावत, अमीरचंद और सुनील बिंद को सचिव तथा सोनू यादव को व्यवस्थापक नियुक्त किया गया।
दंगल के आयोजक पूर्व प्रधान दयाराम यादव ने बताया कि विराट कुश्ती दंगल में क्षेत्रीय, राज्य स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान हिस्सा लेंगे। इसके लिए पहलवानों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि कमालपुर में दशहरा के दूसरे दिन लगातार कई वर्षों से विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को दंगल आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व प्रधान दयाराम यादव, शंकर गुप्ता, त्रिलोकी नाथ जायसवाल, अफसर अली उर्फ पप्पू, मुख्तार अंसारी, सूरज गुप्ता, सीताराम वर्मा, मनोज अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Advertisement
