इनायतपुर में नाली जाम होने से ग्रामीण परेशान, ब्लॉक प्रमुख से मिलकर समस्या से कराया अवगत
धानापुर विकास खंड क्षेत्र के इनायतपुर गांव के वार्ड नंबर सात में नाली क्षतिग्रस्त होकर जाम होने के कारण पिछले तीन वर्षों से उसका गंदा पानी गली में बह रहा है। स्थिति यह है कि एक दर्जन से अधिक घरों का पानी घरों में ही भर जा रहा है, जबकि रास्ता पूरी तरह नाली के गंदे पानी से बजबजा गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है।
कमालपुर, चंदौली

8:36 AM, Feb 23, 2026
कमालपुर। धानापुर विकास खंड क्षेत्र के इनायतपुर गांव के वार्ड नंबर सात में नाली क्षतिग्रस्त होकर जाम होने के कारण पिछले तीन वर्षों से उसका गंदा पानी गली में बह रहा है। स्थिति यह है कि एक दर्जन से अधिक घरों का पानी घरों में ही भर जा रहा है, जबकि रास्ता पूरी तरह नाली के गंदे पानी से बजबजा गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है।
Advertisement
ग्रामीणों ने शनिवार को पूर्व प्रधान जलील अंसारी के नेतृत्व में ब्लाक प्रमुख अजय सिंह से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने शीघ्र नाली की सफाई कराने तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।
