रिहायशी क्षेत्र में पहुंचे दो हिरन के शावकों को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाया, वन विभाग को दी सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने तत्काल कुत्तों को वहां से भगाया और दोनों शावकों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। घटना की जानकारी फैलते ही शावकों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से बचते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा।
शहाबगंज, चंदौली

9:40 AM, Jul 10, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। क्षेत्र के डूमरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप शुक्रवार को दो हिरन के शावक भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गए। शावकों को देखते ही आसपास के आवारा कुत्तों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से दोनों की जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने तत्काल कुत्तों को वहां से भगाया और दोनों शावकों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। घटना की जानकारी फैलते ही शावकों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से बचते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा।
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना देकर शावकों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास तक पहुंचाने की मांग की। उनका कहना है कि आसपास के जंगलों से भटककर वन्यजीव अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं, जिससे उनके घायल होने या किसी दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
Advertisement
समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, ताकि दोनों हिरन के शावकों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर जंगल में छोड़ा जा सके।
ग्रामीणों की संवेदनशीलता और तत्परता के कारण दोनों हिरन के शावक सुरक्षित बच गए, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।