शहाबगंज में ग्रामीणों ने उठाई जल निकासी की समस्या, पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया जोर
शहाबगंज (चंदौली)। कस्बे के शिव मंदिर के पास शनिवार को विधायक कैलाश आचार्य ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
शहाबगंज, चंदौली

7:01 PM, Nov 28, 2026
Vinod kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। कस्बे के शिव मंदिर के पास शनिवार को विधायक कैलाश आचार्य ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके बावजूद यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी कारणवश सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है तो वह अपनी समस्या से अवगत कराए। संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर विकासखंड कार्यालय के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
Advertisement
जन चौपाल में ग्रामीणों ने बस्ती में नाली की समस्या उठाते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। इस पर विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सिंह, तरुण सिंह, रितेश श्रीवास्तव, चंदन (हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष), डॉ. मंगल श्रीवास्तव, मुरली रस्तोगी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रकाश मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
