अधूरी नाली निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता और प्रधानपति सतीश गुप्ता के कार्यकाल में नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते नाली में गंदा पानी जमा रहता है और आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है।
चहनिया, चंदौली

3:39 PM, Apr 18, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनिया। क्षेत्र के ग्राम खंडवारी (पोस्ट चहनियाँ) में अधूरी नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों और दुकानदारों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। समस्या से परेशान लोगों ने नाली के पास धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता और प्रधानपति सतीश गुप्ता के कार्यकाल में नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते नाली में गंदा पानी जमा रहता है और आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर नाली पर पटिया भी नहीं लगाया गया है, जिससे यह खुली और खतरनाक बनी हुई है। नाली में नाले का पानी और शौचालय का अपशिष्ट भी बहकर आ रहा है, जिससे बैक्टीरिया पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि आए दिन राहगीर और ग्राहक नाली में गिरकर घायल हो रहे हैं।
Advertisement
नाली के किनारे स्थित दुकानदारों ने बताया कि इस समस्या से उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बालाजी ऑनलाइन सेंटर के संचालक अभिषेक यादव ने कहा कि खराब नाली के कारण ग्राहक दुकान तक आने से कतराते हैं और कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से नाली की मरम्मत, पानी के निकास की व्यवस्था और पटिया लगवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में अभिषेक यादव, गुलशन, एडवोकेट विनीत यादव, शैलेंद्र चौहान, मोतीलाल चौहान, अजीत कुमार, मोनू कुमार, पंकज सिंह, अंजली सिंह, अरविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, लवकुश, कृष्णा, विजय सहित अन्य ग्रामीण और दुकानदार मौजूद रहे।
