बीडीओ शैलेन्द्र सिंह का बुके और स्मृति चिह्न देकर ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों ने किया स्वागत
शहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज के नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शैलेन्द्र सिंह का ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक कर्मचारियों ने बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शहाबगंज, चंदौली

5:54 PM, Nov 18, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज के नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शैलेन्द्र सिंह का ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक कर्मचारियों ने बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों ने नवागत बीडीओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही स्मृति चिह्न देकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर बीडीओ शैलेन्द्र सिंह ने सभी का आभार जताते हुए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
Advertisement
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्राथमिकता रहेगी। ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में एडीओ आईआरडी अजय प्रताप सिंह, एकाउंटेंट प्रेम प्रकाश आर्य, एडीओ एजी पीयुष सिंह , एडीओ समाज कल्याण मनोज टाईगर, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह,ग्राम प्रधान नीरज सिंह, नित्यानंद खरवार,मुकुल मौर्य, हंसराज सिंह उपस्थित रहे।
