सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान राकेश यादव की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा गांव निवासी ग्राम प्रधान राकेश यादव की शनिवार को जम्मू में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
चहनिया, चंदौली

ग्राम प्रधान राकेश यादव की फाइल फोटो
10:33 PM, Aug 8, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा गांव निवासी ग्राम प्रधान राकेश यादव की शनिवार को जम्मू में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मजीदहा गांव के ग्राम प्रधान राकेश यादव 22 जुलाई को वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू गए थे। उनका 13 अगस्त को वापस लौटने का टिकट था। दर्शन करने के बाद किसी कार्यवश वह जम्मू में ही रुक गए थे। शनिवार को वह किराये की स्कूटी से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
सूचना के बाद जम्मू के गांधीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनके पास मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहचान कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि राकेश यादव अक्सर जम्मू आते-जाते रहते थे।
Advertisement
राकेश यादव के निधन की खबर मिलते ही मजीदहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे गुड़िया यादव (12) और मंगल यादव (10) हैं। राकेश यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दूसरे नंबर के भाई अरविंद यादव रेलवे में नौकरी करते हैं, जबकि छोटे भाई मनोज यादव घर पर रहकर कंस्ट्रक्शन का कारोबार करते हैं।
घटना की जानकारी के बाद पिता मनबोध यादव, माता रामरती देवी, पत्नी शिखा यादव, दोनों भाइयों सहित परिवार के अन्य सदस्यों और शुभचिंतकों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राकेश यादव के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
