ग्राम रोजगार सेवक 21 नवंबर से करेंगे कार्य बहिष्कार, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी
धानापुर (चंदौली)। प्रदेश सरकार पर ग्राम रोजगार सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवकों ने 21 नवंबर से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मांगों पर शासन स्तर से शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर आगामी 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव करने की चेतावनी दी है।
धानापुर, चंदौली

4:33 PM, Nov 19, 2026
मानदेय वृद्धि सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नवागत बीडीओ शाद अहमद को सौंपा ज्ञापन
धानापुर (चंदौली)। प्रदेश सरकार पर ग्राम रोजगार सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवकों ने 21 नवंबर से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मांगों पर शासन स्तर से शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर आगामी 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव करने की चेतावनी दी है।
इसी क्रम में ग्राम रोजगार सेवक संगठन की ओर से नवागत खंड विकास अधिकारी धानापुर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया। संगठन की प्रमुख मांगों में मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ भुगतान और एचआर पॉलिसी लागू करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
Advertisement
संगठन के अध्यक्ष पीयूष यादव की अनुपस्थिति में देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में उपस्थित ग्राम रोजगार सेवकों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्राम रोजगार सेवक अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन शासन स्तर से अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
