विजय बहादुर सिंह बने उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के वाराणसी मण्डल उपाध्यक्ष
संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने कहा कि यह दायित्व विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व, समर्पण, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का सम्मान है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा शिक्षकों के हितों की प्रभावी आवाज़ बुलंद होगी।
वाराणसी

1:20 PM, Jul 13, 2026
चंदौली। उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ ने शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक विस्तार के क्रम में सोनहुली निवासी शिक्षक विजय बहादुर सिंह को वाराणसी मण्डल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने कहा कि यह दायित्व विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व, समर्पण, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का सम्मान है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा शिक्षकों के हितों की प्रभावी आवाज़ बुलंद होगी।
Advertisement
नवनियुक्त मण्डल उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
