ट्रक चालकों के मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश यादव (27 वर्ष) पुत्र राजकुमार यादव, निवासी विशुनपुरा थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु.अ.सं. 159/26 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चंदौली

9:25 PM, Apr 10, 2026
चन्दौली। थाना मुगलसराय पुलिस ने ट्रक चालकों के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हमीदपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश यादव (27 वर्ष) पुत्र राजकुमार यादव, निवासी विशुनपुरा थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु.अ.सं. 159/26 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पटनवा और टेंगरा मोड़ जीटी रोड हाईवे पर खड़े ट्रकों में सो रहे ड्राइवरों और खलासियों के मोबाइल चुरा लेता था। अधिकतर ट्रक चालक बाहरी राज्य के होते थे, इसलिए वे ज्यादा खोजबीन नहीं करते थे। इसी कारण वह ट्रकों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था।
Advertisement
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 7 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सूरज कुमार (चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर), कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता तथा कांस्टेबल राकेश कुमार यादव शामिल रहे।