शातिर बकरी चोर गिरफ्तार, तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद
चन्दौली। थाना बलुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बकरी चोर को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
बलुआ, चंदौली

3:49 PM, Feb 16, 2026
चन्दौली। थाना बलुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बकरी चोर को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15 फरवरी 2026 की रात 23:36 बजे अभियुक्त साहिद कुरैशी उर्फ नीजु (24 वर्ष), निवासी सैदपुर, जिला गाजीपुर, को सैदपुर पुल के पास बहद ग्राम तिरगांवा, थाना बलुआ, जिला चन्दौली से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से—
Advertisement
एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल (बजाज पल्सर UP61AN3196) बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने पूछताछ में बकरी चोरी की कई वारदातों को स्वीकार किया है। थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।