मीरजापुर में 3 पिस्टल के साथ शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार
कछवां थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अवैध असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 अदद .32 बोर पिस्टल, मैग्जीन, मोबाइल फोन और नगद रुपये बरामद किए हैं।
मिर्जापुर

8:24 PM, May 13, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्समीरजापुर। कछवां थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अवैध असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 अदद .32 बोर पिस्टल, मैग्जीन, मोबाइल फोन और नगद रुपये बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनकामेश्वर मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्रा निवासी फुलपुर, प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे भैंसा गांव के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गिरोह के साथ मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर अवैध हथियार खरीदकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बिक्री करता था।
Advertisement
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कछवां में धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर की
