चार साल से डॉक्टर विहीन पशु चिकित्सालय,इलाज के अभाव में परेशान पशुपालक,13 नवंबर को धरना
इलिया। क्षेत्र के पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।इलिया स्थित पशु चिकित्सालय में लंबे समय से पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से पशुपालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।वहीं अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ के अभाव में पशुओं के उपचार की व्यवस्था भी प्रभावित है।
शहाबगंज, चंदोला

6:17 PM, Nov 12, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सइलिया। क्षेत्र के पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।इलिया स्थित पशु चिकित्सालय में लंबे समय से पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से पशुपालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।वहीं अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ के अभाव में पशुओं के उपचार की व्यवस्था भी प्रभावित है।
किसानों का कहना है कि इलिया पशु चिकित्सालय क्षेत्र के पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण है,लेकिन यहां करीब चार वर्षों से चिकित्सक के नहीं बैठने के कारण पशुओं के इलाज के लिए उन्हें निजी चिकित्सकों या दूर-दराज के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।करीब तीन वर्षों से कंपाउंडर की भी व्यवस्था नहीं है।इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन करने वाले किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।
Advertisement
पशु चिकित्सा व्यवस्था में सुधार और चिकित्सक की तत्काल नियुक्ति की मांग को लेकर किसान विकास मंच के तत्वावधान में 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे इलिया पशु चिकित्सालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।आयोजकों ने क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।किसान नेता राम अवध सिंह ने कहा कि पशुपालकों के लिए पशु चिकित्सालय होने के बावजूद वहां चिकित्सक की नियमित उपलब्धता नहीं होना गंभीर समस्या है।पशु बीमार होने पर किसान समय से उपचार नहीं करा पाते,जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय में तत्काल पशु चिकित्सक की नियुक्ति और आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था होनी चाहिए,ताकि क्षेत्र के पशुपालकों को राहत मिल सके।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि पशु चिकित्सालय में चिकित्सक की तैनाती और उपचार व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
