मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 11 लाभार्थियों का सत्यापन
शहाबगंज (चंदौली)। विकास खंड सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। खंड विकास अधिकारी की देखरेख में अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक जानकारी दर्ज की और लाभार्थियों को विवाह समारोह से संबंधित दिशा-निर्देश दिए।
शहाबगंज, चंदौली

5:40 PM, Oct 15, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स17 अक्टूबर को चकिया ब्लॉक परिसर में होगा सामूहिक विवाह समारोह
शहाबगंज (चंदौली)। विकास खंड सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। खंड विकास अधिकारी की देखरेख में अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक जानकारी दर्ज की और लाभार्थियों को विवाह समारोह से संबंधित दिशा-निर्देश दिए।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि विकास खंड के विभिन्न गांवों से योजना के तहत 11 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इन सभी का सामूहिक विवाह 17 अक्टूबर को चकिया विकास खंड परिसर में आयोजित समारोह में कराया जाएगा। उन्होंने लाभार्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहुंचने की अपील की।
Advertisement
सत्यापन के दौरान अर्चना कुमारी, आलोक कुमार, सविता कुमारी, राकेश कुमार, खुशबू, दिवाकर भारती, सत्यमेव जयते सहित अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे।