ग्राफ्टेड पौधों से बढ़ेगा सब्जियों का उत्पादन, किसानों को वैज्ञानिक देंगे खेती के गुर
धानापुर। क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसानों के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान बाजार, धानापुर (नहर ब्लॉक सिहावल रोड स्थित ट्रांसफार्मर के पास) में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
धानापुर

4:09 PM, Nov 5, 2026
धानापुर। क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसानों के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान बाजार, धानापुर (नहर ब्लॉक सिहावल रोड स्थित ट्रांसफार्मर के पास) में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
शिवनंदन फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी खड़ान की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक किसानों को ग्राफ्टेड पौधों की खेती के बारे में जानकारी देंगे। इसमें बैंगन, टमाटर और मिर्च सहित अन्य सब्जियों के ग्राफ्टेड पौधों की उपयोगिता, उत्पादन तकनीक और खेती के तरीके बताए जाएंगे।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान कुछ इच्छुक किसानों को ग्राफ्टेड पौधे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही आसपास के किसानों के खेतों में इसका प्रदर्शन (डेमो) भी कराया जाएगा, जिससे किसान नई तकनीक को व्यवहारिक रूप से समझ सकें।
कंपनी के निदेशक रमेश सिंह और ओमप्रकाश सिंह ने क्षेत्र के सभी सब्जी उत्पादक किसानों से कार्यशाला में पहुंचकर वैज्ञानिकों से जानकारी प्राप्त करने और आधुनिक खेती की तकनीक का लाभ उठाने की अपील की है।
