अप्रैल से वेतन को तरसे वैक्सीन प्रोवाइडर परिवार चलाना हुआ मुश्किल
शहाबगंज। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वैक्सीन प्रोवाइडरों को अप्रैल माह से अब तक वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। संजय कुमार, सुधाकर, संजय कुमार विश्वकर्मा और जोखू यादव समेत अन्य वैक्सीन प्रोवाइडरों ने लंबित वेतन का भुगतान कराए जाने की मांग की है।
शहाबगंज, चंदौली

6:19 PM, Aug 23, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वैक्सीन प्रोवाइडरों को अप्रैल माह से अब तक वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। संजय कुमार, सुधाकर, संजय कुमार विश्वकर्मा और जोखू यादव समेत अन्य वैक्सीन प्रोवाइडरों ने लंबित वेतन का भुगतान कराए जाने की मांग की है।
वैक्सीन प्रोवाइडरों का कहना है कि कई महीनों से मेहनताना नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। घर में राशन, बच्चों की पढ़ाई, स्कूल फीस, दवा और अन्य जरूरी खर्चों की जिम्मेदारी इसी आय पर निर्भर है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण अब आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान के दौरान उन्हें गांव-गांव जाकर बच्चों के टीकाकरण में सहयोग करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में वे लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद समय से वेतन नहीं मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।
Advertisement
प्रोवाइडरों ने बताया कि अप्रैल से वेतन नहीं मिलने के कारण कई बार उधार लेकर परिवार का खर्च चलाना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई और परिवार के इलाज तक पर इसका असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि एक तरफ महंगाई लगातार बढ़ रही है, दूसरी तरफ कई महीनों से मेहनताना नहीं मिला है।
वैक्सीन प्रोवाइडरों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों और शासन-प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए अप्रैल से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराया जाए, ताकि उनके परिवारों को आर्थिक संकट से राहत मिल सके।
