इलाज के दौरान उत्कर्ष की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी ग्राम प्रधान के पुत्र उत्कर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उत्कर्ष ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। गोली सीने के बाईं तरफ लगी थी। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शहाबगंज, चंदौली

12:00 PM, Aug 27, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी ग्राम प्रधान के पुत्र उत्कर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उत्कर्ष ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। गोली सीने के बाईं तरफ लगी थी। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार उत्कर्ष की पत्नी छाया सिंह की उम्र करीब 28 वर्ष है। परिवार में करीब छह वर्षीय पुत्री देवकी सिंह और लगभग डेढ़ वर्षीय पुत्र राम हैं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
Advertisement
उत्कर्ष ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
