कुर्रा को 3–0 से हराकर उसिया गाजीपुर सेमीफाइनल में पहुंची
धानापुर (चंदौली)। अमरवीर इंटर कॉलेज, धनापुर के खेल मैदान में चल रही अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में पहला सेमीफाइनल मुकाबला कुर्रा गाजीपुर और उसिया गाजीपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में उसिया गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुर्रा गाजीपुर को 3–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
चंदौली

6:25 PM, Jan 17, 2026
आसिफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्स
धानापुर (चंदौली)। अमरवीर इंटर कॉलेज, धनापुर के खेल मैदान में चल रही अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में पहला सेमीफाइनल मुकाबला कुर्रा गाजीपुर और उसिया गाजीपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में उसिया गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुर्रा गाजीपुर को 3–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
निर्धारित 45–45 मिनट के मुकाबले में टॉस जीतकर कुर्रा गाजीपुर ने पहले गेंद लेने का निर्णय लिया। पहले हाफ में उसिया गाजीपुर की ओर से भोलू आमिर और मटरू ने क्रमशः गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। आक्रामक खेल के दम पर उसिया गाजीपुर ने पहले हाफ में ही 3–0 की निर्णायक बढ़त बना ली।
Advertisement
मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कुर्रा गाजीपुर ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन उसिया गाजीपुर की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उन्हें कोई सफलता नहीं मिल सकी। अंत तक स्कोर 3–0 ही बना रहा।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोलउन प्रधान एवं जिसान खान ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आकिब खान, तौकीर खान और धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर क्लब के सक्रिय सदस्य रुत्तम खान, मंजूर खान, उमेश मांझी, रत्नेश यादव, भोला यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। मैच में रेफरी की भूमिका राशिद खान ने निभाई, जबकि रोचक कमेंट्री आतिफ खान एवं हाजी इनाम द्वारा की गई।