बिहार से गांजा लाकर चंदौली में करता था सप्लाई, 7.424 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में 27 जुलाई 2026 को अलीनगर पुलिस ने आरपीएफ से प्राप्त सूचना के आधार पर डीएफसीसीआईएल (DFCCIL) लाइन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके हैंड बैग और पिट्ठू बैग से कुल 7.424 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
चंदौली

3:04 PM, Jul 28, 2026
चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में 7.424 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार से गांजा लाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचता था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में 27 जुलाई 2026 को अलीनगर पुलिस ने आरपीएफ से प्राप्त सूचना के आधार पर डीएफसीसीआईएल (DFCCIL) लाइन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके हैंड बैग और पिट्ठू बैग से कुल 7.424 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उत्सव सिंह (28 वर्ष) पुत्र रविन्द्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम खड़ेहरा, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार से गांजा लाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचता था, जिससे उसे अच्छा मुनाफा होता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 469/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement
बरामदगी
7.424 किलोग्राम अवैध गांजा
कार्रवाई में शामिल टीम
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक पंकज सिंह (चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर), उपनिरीक्षक अमित सिंह (चौकी प्रभारी भूपौली) तथा आरपीएफ की टीम में एसआई संतोष कुमार, उपनिरीक्षक जावेद इकबाल, सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार सिंह एवं मुख्य आरक्षी विनोद कुमार यादव शामिल रहे।