जनवरी से मार्च तक 0.5 प्रतिशत घटी अमेरिकी अर्थव्यवस्था, विशेषज्ञों ने ट्रंप की व्यापार नीति को बताया कारण
US
नई दिल्ली

सांकेतिक तस्वीर
11:32 PM, June 26, 2025
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था साल 2025 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में 0.5% की दर से सिकुड़ गई, जो कि पहले के अनुमान से ज्यादा खराब है। पहले अनुमान था कि जीडीपी में 0.2% की गिरावट आई है, लेकिन नए आंकड़ों में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। मामले में विशेषज्ञों की माने तो उनका तर्क है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों और टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की आशंका के चलते कंपनियों और लोगों ने तेजी से विदेशी सामान खरीदना शुरू किया, जिससे आयात में 37.9% की बढ़ोतरी हुई, जो 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। इससे जीडीपी में लगभग 4.7 प्रतिशत अंक की गिरावट आई।
उपभोग में भी भारी गिरावटदेखा जाए तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली उपभोक्ता खर्च भी जीडीपी में गिरावट का मुख्य कारण माना जा रहा है। अमेरिका में उपभोक्ता खर्च पहली तिमाही में सिर्फ 0.5% बढ़ा, जबकि पिछले साल की आखिरी तिमाही में यह 4% था। वाणिज्य विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि यह आंकड़ा ज्यादा होगा, लेकिन अब उसमें गिरावट दिखाई गई है।
Advertisement