UPTET-2026: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा, DM-SP ने किया औचक निरीक्षण
परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज और नगर पालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चंदौली

6:38 PM, Jul 2, 2026
चंदौली। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) गुरुवार से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गई। यह परीक्षा 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को विभिन्न पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज और नगर पालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई सॉल्वर गैंग या असामाजिक तत्व परीक्षा में हस्तक्षेप करते पाए गए तो उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी एवं अन्य सुरक्षा टीमें तैनात की गई हैं। परीक्षार्थियों को सघन जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू है तथा फोटोकॉपी की दुकानों को परीक्षा अवधि तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों एवं लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से की जा रही है।
पहली पाली की स्थिति
पंजीकृत परीक्षार्थी: 5112
उपस्थित: 4485
Advertisement
अनुपस्थित: 627
दूसरी पाली की स्थिति