पीएफसी फुटबॉल फाइनल में यूपी का परचम, बिहार को 1–0 से हराकर बना विजेता
धानापुर। कस्बा स्थित परती पर रविवार को पीएफसी फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित मरहूम नौरोज खान मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अखनी बिहार और हिंगुतरगढ़ उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस खिताबी मुकाबले में हिंगुतरगढ़ (उत्तर प्रदेश) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अखनी बिहार को 1–0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
चंदौली

6:55 PM, Jan 25, 2026

मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। पूरे मुकाबले में दर्शकों की सांसें थमी रहीं, वहीं निर्णायक गोल के साथ हिंगुतरगढ़ की टीम ने जीत सुनिश्चित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संदीप गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के लिए सबसे मजबूत मार्ग है, जो उन्हें भटकाव से बचाकर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान युवाओं को पहचान, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।
Advertisement
मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि फुटबॉल जैसे सामूहिक खेल आपसी भाईचारे, टीमवर्क और नेतृत्व की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनके हुनर को निखारने का कार्य करते हैं।
मैच के दौरान राशिद खान एवं राजीबुल खान की प्रभावशाली और जोशीली कमेंट्री ने दर्शकों में पूरे समय उत्साह बनाए रखा।
इस अवसर पर प्रतियोगिता अध्यक्ष अफरोज खान, डॉ. मोहसिन, इसरार खान, फिरोज खान, हामिद, अबरार, इरफान, अमानत खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय खेल प्रेमी मौजूद रहे। मैच में रेफरी की भूमिका रेहान खान ने निभाई, जबकि संयुक्त रूप से कमेंट्री रागिबुल और राशिद द्वारा की गई।