चन्दौली में कृषि रक्षा उपकरणों व बखारी पर 50% तक अनुदान, 312 उपकरणों के लिए बुकिंग शुरू
विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट एवं रोग नियंत्रण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि रक्षा उपकरणों और अन्न भंडारण बखारी की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। शासन ने चन्दौली जनपद को कुल 312 कृषि रक्षा उपकरण एवं बखारी का लक्ष्य आवंटित किया है। योजना का लाभ 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर दिया जाएगा।

