18 फरवरी आज से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, 53.37 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षाएं लगभग 15 कार्य-दिवस में पूर्ण कराने की तैयारी की गई है। प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 53,37,778 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश

8:14 AM, Feb 18, 2026
बोर्ड परीक्षा
जनपद न्यूज़ टाइम्सउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षाएं लगभग 15 कार्य-दिवस में पूर्ण कराने की तैयारी की गई है। प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 53,37,778 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम
बोर्ड द्वारा नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षार्थियों को मुख्य व अनुपूरक (सप्लीमेंट्री) उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य होगा।
उत्तर पुस्तिकाओं में केंद्रवार कोडिंग की जाएगी। मुख्य पृष्ठ पर केवल यूनिक (केंद्र) कोड की मुहर लगेगी, जबकि केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर व पदनाम की मुहर नहीं लगाई जाएगी।
इसके साथ ही इस बार मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि प्रश्नपत्र लीक व गड़बड़ी की आशंका को रोका जा सके।
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह प्रतिबंध
स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक को छोड़कर कोई भी कर्मचारी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं रख सकेगा।
Advertisement
स्ट्रांग रूम में मोबाइल पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यदि किसी कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक या शिक्षक का पाल्य (बच्चा) उसी केंद्र पर परीक्षा दे रहा है, तो उसे परीक्षा कार्य से अलग कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
हर परीक्षा केंद्र पर एक आंतरिक और एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की जाएगी।
