यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, जनपद में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई पहले दिन की परीक्षा
चंदौली। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ आज दिनांक 18 फरवरी 2026 से हो गया। परीक्षा का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण वातावरण में किया गया।
चंदौली

9:31 PM, Feb 18, 2026
चंदौली। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ आज दिनांक 18 फरवरी 2026 से हो गया। परीक्षा का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण वातावरण में किया गया।
प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें कुल 31,715 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 29,429 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,286 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 32,040 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 30,636 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 1,404 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में कुल 05 सचल दलों का गठन किया गया, जिनके द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों का नियमित निरीक्षण एवं चक्रमण किया गया। जनपद में कुल 82 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित हुई, जहाँ 2,165 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी।
Advertisement
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोई सूचना नहीं मिली और परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
उक्त जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दी गई।