यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर डीएम ने स्टैटिक मजिस्ट्रेटों संग की बैठक
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित की जाएंगी। परीक्षाएं जनपद के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होंगी
चंदौली

6:12 PM, Feb 12, 2026
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित की जाएंगी। परीक्षाएं जनपद के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होंगी —
प्रथम पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
द्वितीय पाली: अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक
परीक्षाओं को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में रेवसा आईटीआई सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
स्ट्रांग रूम व प्रश्न पत्र सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट व्यक्तिगत रूप से परीक्षा की शुचिता, शांति और नकलविहीनता के लिए उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्रों के सीलबंद पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की संयुक्त उपस्थिति में प्राप्त कर स्ट्रांग रूम में स्थित डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखे जाएंगे।
स्ट्रांग रूम की चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में रहेगी
डबल लॉक अलमारी की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक व दूसरी चाबी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी
वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की अतिरिक्त चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास सुरक्षित रहेगी
