अनियंत्रित ट्रक ने उखाड़े बिजली के सात खंभे, एक सप्ताह से आधा गांव अंधेरे में
चहनियां। क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के तारों को नोंचते हुए बिजली विभाग के करीब सात खंभे उखाड़ दिए। घटना के बाद गांव की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने ट्रक को चालक समेत कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
चहनिया, चंदौली

लक्ष्मणगढ़ गांव में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे और तार, जिसके चलते ग्रामीणों व किसानों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है।
6:55 PM, Aug 10, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सकरीब 10 किसानों के नलकूप भी ठप, बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
चहनियां। क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के तारों को नोंचते हुए बिजली विभाग के करीब सात खंभे उखाड़ दिए। घटना के बाद गांव की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने ट्रक को चालक समेत कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
ग्रामीणों के अनुसार, बाद में ट्रक मालिक और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच बातचीत के बाद पुलिस ने ट्रक को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया। इधर, बिजली के तार टूटने और खंभे उखड़ने के कारण घटना के करीब एक सप्ताह बाद भी लक्ष्मणगढ़ गांव की आधी आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके अलावा करीब 10 किसानों के नलकूप भी बिजली नहीं मिलने से बंद पड़े हैं, जिससे किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीणों और किसानों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद समय से विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस संबंध में जेई सुरतापुर संतोष कुमार ने बताया कि घटना हुई थी। क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर गांव की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सुचारु कर दी जाएगी। बिजली व्यवस्था बाधित होने को लेकर वीरेंद्र प्रजापति, जीबोध प्रजापति, जशवंत सिंह, गिरीश पाण्डेय, सुरेंद्र पाण्डेय, मिंटू पाण्डेय, जगनारायण पाण्डेय, वशिष्ठ पाण्डेय, रमेश सिंह, अजय सिंह, सरवन प्रजापति, विजय बहादुर सिंह, बलवंत सिंह आदि ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
