विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, कई गाड़ियों में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
चंदौली। जिले में सोमवार की रात भाजपा के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के काफिले में एक तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो घुस गई। स्कॉर्पियो ने काफिले में शामिल कई वाहनों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में काफिले की दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। वहीं, स्कॉर्पियो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंदौली

7:58 AM, Nov 24, 2026
फुटिया और जगदीशसराय के पास हुआ हादसा, दो फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त; विधायक ने घटना को बताया संदिग्ध, पुलिस में शिकायत देने की बात कही
चंदौली। जिले में सोमवार की रात भाजपा के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के काफिले में एक तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो घुस गई। स्कॉर्पियो ने काफिले में शामिल कई वाहनों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में काफिले की दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। वहीं, स्कॉर्पियो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात विधायक सुशील सिंह का काफिला जिला मुख्यालय की ओर से गुजर रहा था। काफिले में आगे और पीछे कई वाहन चल रहे थे। इसी दौरान फुटिया के पास अचानक तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो काफिले में घुस गई और एक फॉर्च्यूनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक आगे बढ़ा और जगदीशसराय के पास काफिले की दूसरी फॉर्च्यूनर को भी टक्कर मार दी। घटना के बाद काफिले में अफरा-तफरी मच गई।
बाद काफिले में अफरा-तफरी मच गई।
Advertisement
विधायक सुशील सिंह ने बताया कि उनके काफिले में पीछे लगभग 15 और आगे करीब पांच गाड़ियां चल रही थीं। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करते हुए आगे चल रही गाड़ियों को टक्कर मार दी। उन्होंने घटना को सामान्य दुर्घटना मानने के बजाय संदिग्ध बताया।
विधायक के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार लोगों ने बातचीत के दौरान खुद को स्थानीय निवासी बताया। हालांकि, वे नशे की हालत में नहीं लग रहे थे। जिस तरह से स्कॉर्पियो ने कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए जबरन रास्ता बनाने की कोशिश की, वह संदेह पैदा करता है। उन्होंने इस मामले में पुलिस के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा रही। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच का विषय बना हुआ है।
