शादी समारोह से लौट रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत,
चंदौली। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की शनिवार की देर रात उत्तर प्रदेश बिहार सीमा के कर्मनाशा में सड़क हादसे में मौत हो गई। कर्मनाशा स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे परिजन दोनों के शव
चंदौली

11:20 AM, Nov 22, 2026
चंदौली। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की शनिवार की देर रात उत्तर प्रदेश बिहार सीमा के कर्मनाशा में सड़क हादसे में मौत हो गई। कर्मनाशा स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे परिजन दोनों के शव गांव ले आए। एक साथ परिवार के दो युवकों की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया।
कंदवा थाना क्षेत्र के घोसवाॅ गांव निवासी स्व. विजय बहादुर सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह (28) अपने भतीजे स्व. हनुमान सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह (18) के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने रामगढ़ गए थे। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझुआ कलानी गांव निवासी दिनेश सिंह की भतीजी की शादी कुल्हड़ियां स्थित आनंद लॉन में आयोजित थी।
Advertisement
समारोह में शामिल होने के बाद दोनों शनिवार की देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अभी वे बिहार के कर्मनाशा स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
बताया गया कि अभिमन्यु सिंह की शादी हो चुकी थी और उसकी एक पुत्री है, जब कि प्रिंस सिंह अविवाहित था। एक ही परिवार के दो युवकों की असमय मौत से घोसवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार की महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियों में शामिल होकर घर लौट रहे दोनों युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
