28 लाख रुपये की नकदी के साथ दो युवकों को पकड़ा
पूर्व मध्य रेलवे के पी डीडीयू रेल मंडल के डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 12322 (मुंबई)-हावड़ा मेल एक्सप्रेस से 28 लाख रुपये की नकदी के साथ दो युवकों को पकड़ा है। बरामद नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आयकर विभाग को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

