मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाएं दबी,एक की मौत
चहनियाँ।बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ स्थित निषाद बस्ती की दो महिलाएं 54 वर्षीय तेतरा देवी और 36 वर्षीय लक्ष्मीना देवी मंगलवार को घर की साफ सफाई के लिए पास में ही मिट्टी की खुदाई कर रही थी । इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढल गया । जिसमें दोनों महिलाएं दब गई । महिलाओं की चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मिट्टी का मलवा हटाकर महिलाओं को बाहर निकालकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों
चहनिया चंदौली

4:43 PM, Oct 27, 2026
मृतक की फाइल फोटो
चहनियाँ।बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ स्थित निषाद बस्ती की दो महिलाएं 54 वर्षीय तेतरा देवी और 36 वर्षीय लक्ष्मीना देवी मंगलवार को घर की साफ सफाई के लिए पास में ही मिट्टी की खुदाई कर रही थी । इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढल गया । जिसमें दोनों महिलाएं दब गई । महिलाओं की चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मिट्टी का मलवा हटाकर महिलाओं को बाहर निकालकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों महिलाओं को स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए । तत्काल उसे चन्दौली जिला चिकित्सालय ले गए । जहां तेतरा देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । वहीं गम्भीर रूप से घायल लक्ष्मीना देवी को ईलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
Advertisement
बलुआ के निषाद बस्ती की तेतरा देवी पत्नी छोटन निषाद और लक्ष्मीना पत्नी स्व.भोनू निषाद घर
की साफ सफाई के लिए घर के पास ही गंगा किनारे जमीन में मिट्टी की खुदाई कर रही थी कि अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और दोनों महिलाएं दब गई । आस पास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओ को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला और स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए। स्थानीय डाक्टर जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दिया । परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने तेतरा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल लक्ष्मीना देवी के एक पैर की हड्डी फैक्चर हो गई और कमर में गंभीर चोट आई जिनको इलाज के लिए डॉक्टरों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। अचानक घटी इस घटना से गांव कोहराम मच गया और हर तरफ चीख पुकार मच गई। मृतक तेतरा देवी के तीन लड़के नीरज, धीरज, रवि और एक लड़की सोनी निषाद हैं । जिनका रोकर बुरा हाल है । वहीं गम्भीर रूप से घायल दूसरी महिला लक्ष्मीना देवी के पति भोनू निषाद की 8 माह पहले मृत्यु हो गई है । लक्ष्मीना देवी के पास तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं । पूरी तरह बेसहारा महिला है। घटना की सूचना पर बलुआ थाना इंस्पेक्टर संतोष सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल सतीश सिंह भी पहुंचे लेकिन परिजनों के द्वारा तेतरा देवी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया गया।
