कमरे में युवती को बंद करने के मामले में दो वांछित गिरफ्तार
शहाबगंज, चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र में युवती को कमरे के अंदर बंद करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेमरा गांव स्थित आरओ प्लांट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
शहाबगंज, चंदौली

4:37 PM, Sep 19, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज पुलिस ने सेमरा गांव स्थित आरओ प्लांट के पास से पकड़ा, दोनों के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
शहाबगंज, चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र में युवती को कमरे के अंदर बंद करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेमरा गांव स्थित आरओ प्लांट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को करीब दो बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवती को कमरे के अंदर बंद कर दिया गया है। सूचना पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का ताला खुलवाकर युवती को सकुशल बाहर निकाला।
Advertisement
प्राथमिक जांच में दोनों पक्षों के बीच करीब आठ से दस माह पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई। मामले में कृष्णावती देवी पत्नी रामसरन, निवासी सेमरा की लिखित तहरीर पर शहाबगंज थाने में मु0अ0सं0 114/2026 दर्ज किया गया। मुकदमे में बीएनएस की धारा 137(2), 352, 351(2), 140(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मामले में वांछित जुबेर आलम (29) पुत्र इकबाल अहमद, निवासी वार्ड नंबर आठ चैनपुर, थाना चैनपुर, जिला भभुआ, बिहार और इकराम अंसारी उर्फ इकरामुद्दीन (38) पुत्र जब्बार अंसारी, निवासी भुड़कुड़ा, थाना इलिया, चंदौली को 18 सितंबर को सेमरा स्थित आरओ प्लांट के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव, हेड कांस्टेबल इरशाद अंसारी और हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार सिंह की टीम ने की। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।
