डेढ़गांवा के पास नहर और नाले से मिले दो अज्ञात शव, हत्या की आशंका से हड़कंप
धीना (चंदौली)। थाना धीना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के पास नहर और नाले से दो अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों की उम्र लगभग 32 और 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शवों को देखकर धारदार हथियार और गोली से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शव अलग-अलग स्थानों से मिले हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं।
चंदौली

12:48 PM, Oct 22, 2026
धारदार हथियार और गोली से हत्या किए जाने की आशंका, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम जुटी जांच में
धीना (चंदौली)। थाना धीना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के पास नहर और नाले से दो अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों की उम्र लगभग 32 और 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शवों को देखकर धारदार हथियार और गोली से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शव अलग-अलग स्थानों से मिले हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक चंदौली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
दोनों मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल दोनों शवों की पहचान और मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटनाओं की वास्तविक परिस्थितियों और आपसी संबंध के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
