बारिश में दो रिहायशी मकान भरभराकर गिरे, मलबे में दबकर युवती घायल
शहाबगंज (चंदौली)। लगातार हो रही बारिश के चलते करनौल गांव में गुरुवार की शाम दो रिहायशी मकान अचानक भरभराकर गिर गए। मकान गिरने से विद्यावती देवी की बेटी धनवंती मलबे में दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
शहाबगंज, चंदौली

करनौल गांव में बारिश के दौरान गिरे मकान का मलबा और मौके पर जुटे ग्रामीण।
7:23 PM, Sep 4, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। लगातार हो रही बारिश के चलते करनौल गांव में गुरुवार की शाम दो रिहायशी मकान अचानक भरभराकर गिर गए। मकान गिरने से विद्यावती देवी की बेटी धनवंती मलबे में दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर धनवंती को बाहर निकाला। हादसे में वह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल धनवंती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
ग्रामीणों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण श्याम प्यारी देवी और विद्यावती देवी के रिहायशी मकान पहले से ही कमजोर हो गए थे। गुरुवार की शाम बारिश के दौरान अचानक दोनों मकान धराशायी हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
Advertisement
ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने और प्रभावित दोनों परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
