बारिश में गिरे बिजली के दो खंभे,दलित बस्ती की बिजली गुल
शहाबगंज।क्षेत्र के खखड़ा गांव में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच शनिवार को दलित बस्ती में बिजली के दो खंभे गिर गए।खंभे गिरने के बाद बस्ती की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहाबगंज, चंदौली

6:19 PM, Sep 26, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स*तीन दिन से लगातार बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति ठप,ग्रामीणों ने जल्द खंभे लगाकर आपूर्ति बहाल करने की उठाई मांग*
शहाबगंज।क्षेत्र के खखड़ा गांव में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच शनिवार को दलित बस्ती में बिजली के दो खंभे गिर गए।खंभे गिरने के बाद बस्ती की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण बिजली के खंभे कमजोर होकर गिर गए।खंभे गिरने के बाद विद्युत तार भी जमीन पर आ गए,जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।बिजली आपूर्ति बंद होने से घरों में आवश्यक कार्य प्रभावित होने के साथ ही ग्रामीणों को अंधेरे में रहने की मजबूरी है।ग्राम प्रधान रविन्द्र सिंह और
Advertisement
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द नए बिजली के खंभे लगाकर तारों को दुरुस्त कराया जाए और विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए,ताकि उन्हें हो रही परेशानी से राहत मिल सके।