छप्पर में क्रूरतापूर्वक बांधकर रखे गए दो गोवंश बरामद, एक गिरफ्तार
शहाबगंज । थाना शहाबगंज पुलिस ने केरायगांव में एक खंडहरनुमा मकान के छप्पर से क्रूरतापूर्वक बांधकर रखे गए दो गोवंशों को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी छुट्टा गोवंशों को पकड़कर पुराने मकान में बांधता था और मौका देखकर बिहार ले जाकर बेच देता था।
शहाबगंज, चंदौली

2:01 PM, Oct 27, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सपुलिस के मुताबिक, छुट्टा गोवंशों को पकड़कर बिहार में बेचने का आरोप
शहाबगंज । थाना शहाबगंज पुलिस ने केरायगांव में एक खंडहरनुमा मकान के छप्पर से क्रूरतापूर्वक बांधकर रखे गए दो गोवंशों को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी छुट्टा गोवंशों को पकड़कर पुराने मकान में बांधता था और मौका देखकर बिहार ले जाकर बेच देता था।
पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केरायगांव में कार्रवाई की गई। इस दौरान गोवंशों को मुक्त कराते हुए महाउद्दीन उर्फ महाऊ (56) निवासी केरायगांव को गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांव के बाहर तालाब के किनारे अपना नया मकान बनवा चुका है। पुराने खंडहरनुमा मकान में नहीं रहता था। आरोप है कि पैसों के लालच में वह छुट्टा गोवंशों को पकड़कर पुराने घर के छप्पर में बांध देता था और पुलिस से बचने के लिए भोर में पैदल ही बिहार ले जाकर बेच देता था।
पुलिस ने इस मामले में थाना शहाबगंज में मुकदमा अपराध संख्या 130/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 में भी गोवध निवारण एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्रनाथ सिंह, कमलाकान्त, शिवपूजन सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
