सड़क किनारे खड़े दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
चकिया थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी राधेश्याम पाल (45 वर्ष) व उनके छोटे भाई पारस पाल (32 वर्ष) बाइक से फतेहपुर गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में जमोखर के पास दोनों किसी कारणवश सड़क किनारे रुक गए और खड़े थे। तभी चकिया की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने नियंत्रण खोते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
शहाबगंज, चंदौली

5:54 AM, Apr 27, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सएक की हालत गंभीर
शहाबगंज। चकिया चंदौली मार्ग पर रविवार को जमोखर गांव के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां सड़क किनारे खड़े दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में एक भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार चकिया थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी राधेश्याम पाल (45 वर्ष) व उनके छोटे भाई पारस पाल (32 वर्ष) बाइक से फतेहपुर गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में जमोखर के पास दोनों किसी कारणवश सड़क किनारे रुक गए और खड़े थे। तभी चकिया की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने नियंत्रण खोते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई दूर जा गिरे और मौके पर ही लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायलों को संभाला और पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी।
Advertisement
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राधेश्याम की हालत गंभीर बताई जा रही है पारस पाल का भी इलाज जारी है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है
