डायल 112 पर फर्जी सूचना देकर अफवाह फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार
चंदौली। थाना चंदौली क्षेत्र के बसिला गांव में डायल 112 पर फर्जी सूचना देकर सांप्रदायिक विवाद की अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
चंदौली

7:03 PM, Aug 27, 2026
चंदौली। थाना चंदौली क्षेत्र के बसिला गांव में डायल 112 पर फर्जी सूचना देकर सांप्रदायिक विवाद की अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बसिला निवासी विमलेश विश्वकर्मा ने डायल 112 पर सूचना दी कि रास्ते के विवाद को लेकर हिंदू-मुस्लिम पक्षों में विवाद हो गया है और मुस्लिम पक्ष के सात-आठ लोग उसके घर पहुंचकर मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक चंदौली और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को इस तरह का कोई विवाद नहीं मिला।
पुलिस का कहना है कि मौके पर विमलेश विश्वकर्मा और उसके भाई अखिलेश कुमार विश्वकर्मा उग्र होकर ग्रामीणों को भड़काने का प्रयास कर रहे थे। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों में विमलेश विश्वकर्मा (38) और अखिलेश कुमार विश्वकर्मा (32) निवासी बसिला, थाना व जिला चंदौली शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के साथ कांस्टेबल अभिषेक तिवारी और कांस्टेबल तनिष्क साहू शामिल रहे।
