गोवंश तस्करी करते दो गिरफ्तार, एक टाटा मैजिक वाहन से गोवंश बरामद
मौके से दो शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोबाइल फोन और ₹7300 नकद बरामद किए गए।
चंदौली

4:10 PM, July 27, 2025
चंदौली। थाना सैयदराजा पुलिस ने गोतस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन से एक राशि गोवंश गाय को बरामद किया है। मौके से दो शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोबाइल फोन और ₹7300 नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामप्यारे चौधरी व टीम ने यह गिरफ्तारी की।
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
एनएच-02 हाइवे, ग्राम बरठी कमरौर (उत्तर लेन)
तिथि: 26 जुलाई 2025
समय: रात 11:25 बजे
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
1. मंटू यादव, निवासी ग्राम बडुरी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (बिहार)
Advertisement
2. विकास यादव, निवासी मचिया कला, थाना चंदौली, जनपद चंदौली
बरामदगी का विवरण:
01 टाटा मैजिक वाहन (UP65CT5199)
01 राशि गोवंश (गाय)
02 एंड्रॉइड मोबाइल
₹7300 नकद
पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 214/25, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।