मारपीट कर रुपये छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2 हजार रुपये बरामद
शहाबगंज (चंदौली)। थाना शहाबगंज पुलिस ने मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए रुपयों में से 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
चंदौली

शहाबगंज थाना परिसर में मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के साथ पुलिस टीम।
3:32 PM, Nov 11, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्समजदूरी का पैसा बांटकर घर लौट रहे युवक के साथ की थी मारपीट, पुलिस ने केराडीह गांव से दबोचा
शहाबगंज (चंदौली)। थाना शहाबगंज पुलिस ने मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए रुपयों में से 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
Advertisement
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को केराडीह गांव निवासी रंजीत सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मजदूरी का पैसा बांटकर घर लौटते समय रास्ते में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और जेब में रखे रुपये छीनकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर केराडीह गांव स्थित पीपल के पेड़ के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक पुत्र राजेश उर्फ नटरू (18 वर्ष) और मोनू पुत्र गुड्डू (21 वर्ष), निवासी ग्राम केराडीह, थाना शहाबगंज के रूप में हुई है।
