395 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. लालबहादुर सिंह निवासी हरधनजुड़ा थाना बलुआ जनपद चन्दौली को हरधनजुड़ा–गंगापुर मार्ग से 295 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना बलुआ में मु0अ0सं0 69/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बलुआ, चंदौली

4:56 PM, Mar 30, 2026
चंदौली। थाना बलुआ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 395 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में गांजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 29 मार्च 2026 को थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. लालबहादुर सिंह निवासी हरधनजुड़ा थाना बलुआ जनपद चन्दौली को हरधनजुड़ा–गंगापुर मार्ग से 295 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना बलुआ में मु0अ0सं0 69/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं मनोज सिंह पुत्र जदुनाथ सिंह निवासी समूदपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली को बलुआ–महुअर मार्ग पर बेला नहर के पास से 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 70/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
Advertisement
सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. लालबहादुर सिंह निवासी हरधनजुड़ा थाना बलुआ जनपद चन्दौली
मनोज सिंह पुत्र जदुनाथ सिंह निवासी समूदपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली
बरामदगी
कुल 395 ग्राम अवैध गांजा
