हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड से बातचीत बना विवाद की वजह
पुलिस के अनुसार, 2/3 मई 2026 की रात मुगलसराय स्थित जीटीआर ब्रिज के पास श्रवण जायसवाल पर 3-4 लोगों ने पूर्व नियोजित तरीके से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क किनारे गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया
चंदौली

7:17 PM, May 6, 2026
चन्दौली। थाना मुगलसराय पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 6 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर की गई।
क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, 2/3 मई 2026 की रात मुगलसराय स्थित जीटीआर ब्रिज के पास श्रवण जायसवाल पर 3-4 लोगों ने पूर्व नियोजित तरीके से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क किनारे गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस कॉलोनी पानी टंकी के पास से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रवि जायसवाल (23 वर्ष) निवासी शाहकुटी, मुगलसराय और निखिल कुमार गुप्ता (20 वर्ष) निवासी महेसुआ नई बाजार, सकलडीहा शामिल हैं।
पूछताछ में क्या आया सामने?
Advertisement
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घायल श्रवण जायसवाल, आरोपी निखिल की गर्लफ्रेंड से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था और मौका पाकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
आपराधिक मामला दर्ज
इस संबंध में थाना मुगलसराय में मुकदमा संख्या 217/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम
