संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
शहाबगंज (चंदौली)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को अतायस्तगंज में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत एवं सफाई कर्मियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शहाबगंज, चंदौली

6:17 PM, Nov 26, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को अतायस्तगंज में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत एवं सफाई कर्मियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Advertisement
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने तथा एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन और विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह सफाई कर्मी रमेश एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
