धान के कटोरे में आन बान शान से लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर कलेक्ट्रेट, तहसीलों, पुलिस लाइन और सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन-बान और शान के साथ फहराया गया। इस दौरान शहीदों को नमन किया गया, प्रभात फेरियां निकाली गईं तथा स्कूलों और बाजारों में देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।मुख्य कार्यक्रम और आयोजन स्वतंत्रता दिवस की सुबह कलेक्ट्रेट और तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों
चंदौली

1:05 PM, Aug 15, 2026
चंदौली । जनपद भर में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर कलेक्ट्रेट, तहसीलों, पुलिस लाइन और सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन-बान और शान के साथ फहराया गया। इस दौरान शहीदों को नमन किया गया, प्रभात फेरियां निकाली गईं तथा स्कूलों और बाजारों में देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।मुख्य कार्यक्रम और आयोजन स्वतंत्रता दिवस की सुबह कलेक्ट्रेट और तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया।जिले के सभी शहीद स्मारकों पर नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद की ओर से माल्यार्पण किया गया।आरपीएफ लाइन और पुलिस कार्यालयों में अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया।
चंदौली जनपद में धूमधाम से देश स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।निर्धारित समय के अनुसार जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी महेश चंद्र गर्ग पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित पूर्व मध्य रेल मंडल के मंडल प्रबंधक उदय सिंह मीणा ,नौबत में बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर अमित सिंह ने ध्वजारोहण किया।नगर पालिका में चेयरमैन सोनू किन्नर ने झंडा रोहण किया।उनके साथ जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर उप जिलाधिकारी व कार्यालय के अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर देशभक्ति के गीत संगीत व रंगारंग कार्यक्रमों से पूरा जनपद देशभक्ति रंग में रंग गया। ध्वजारोहण के बाद विभागों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और लोगों को मुंह मीठा कराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई,जिलाधिकारी कार्यालय में जनपद के देश को आजाद करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
जिले के सकलडीहा तहसील के धानापुर व सकलडीहा स्टेशन तथा सदर तहसील के सैयदराजा सहित अन्य शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके देश को आजाद कराने वाले बलिदानियों के बलिदान को भी नमन किया गया।पूरा जनपद तिरंगे के रंग में रंगीन जहां रहा वहीं देश भक्ति गीतों से पूरा वातावरण जोश ख़रोस से भर गया।जहां विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाल कर बच्चों ने देशभक्ति नारे लगाए वही रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम से लोगों ने खूब आनंद भी उठाया।
