धानापुर थाना कांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
धानापुर। कस्बा स्थित शहीद पार्क में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम शहीद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 16 अगस्त 1942 को धानापुर थाना कांड में शहीद हुए हीरा सिंह, महंगू सिंह और रघुनाथ सिंह सहित सभी शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
धानापुर, चंदौली

शहीदों को श्रद्धांजलि देते विधायक सुशील सिंह
4:29 PM, Aug 16, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
धानापुर। कस्बा स्थित शहीद पार्क में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम शहीद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 16 अगस्त 1942 को धानापुर थाना कांड में शहीद हुए हीरा सिंह, महंगू सिंह और रघुनाथ सिंह सहित सभी शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
मंच पर बैठे विधायक, प्रमुख सहित अन्य
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर एक बजे सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि धानापुर की धरती का इतिहास स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से जुड़ा है। आज की पीढ़ी को अपने पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को याद कर उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक यातनाएं और कठिनाइयां सहीं, जिसके परिणामस्वरूप आज देशवासी स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं।
शहीदों को श्रद्धांजलि देते ब्लाक प्रमुख अजय सिंह
ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। उनके त्याग और बलिदान की गाथा आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
समारोह में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद वीरेंद्र सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह, पूर्व विधायक मनोज सिंह, धानापुर विकास मंच के संयोजक गोविंद उपाध्याय, पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह कादिराबाद, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह, भाजपा महामंत्री सुजीत जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, ग्राम प्रधान प्रहलादपुर आशुतोष सिंह ‘मिंटू’, रामजी कुशवाहा, शाहआलम खान, डॉ. पीसी सिंह, राजन खान, इमरान खान, श्यामलाल बर्मन, विजय बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम सिंह ने की, जबकि संचालन रामधनी यादव ने किया।
किशुनपुरा में अग्नू बिंद के स्मारक पर भी नमन
Advertisement
धानापुर। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए किशुनपुरा निवासी अग्नू बिंद के स्मारक पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक सुशील सिंह, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया।
शहीद अगनू बिंद के स्मारक पर श्रद्धांजलि देते विधायक सुशील सिंह
थाना परिसर स्थित शहीद स्मारक पर भी अर्पित किए पुष्प
धानापुर। 16 अगस्त 1942 के धानापुर थाना कांड से जुड़े थाना परिसर स्थित उस स्थल पर भी रविवार को श्रद्धांजलि दी गई, जहां शहीदों का रक्त गिरा था। इस स्थान पर बनाए गए स्मारक पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों के बलिदान को याद किया।
शहीद पार्क में श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष, ईव विधायक, सकलडीहा विधायक
श्रद्धांजलि समारोह में सपा नेताओं ने मंच से बनाई दूरी
धानापुर। 16 अगस्त 1942 के धानापुर थाना कांड के शहीदों की स्मृति में रविवार को शहीद पार्क में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर शहीदों को नमन किया। हालांकि, समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह और पूर्व विधायक मनोज सिंह सहित पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं ने मंच पर जाने के बजाय शहीद प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और वहां से चले गए।
मंच से दूरी बनाए रखने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, संबंधित नेताओं की ओर से इस संबंध में कोई सार्वजनिक कारण नहीं बताया गया।
