अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 15 सितंबर को चंदौली में ट्रायल
चंदौली एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह एवं सचिव सतीश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी एथलीट्स के लिए Athletics Federation of India (AFI) UID Card साथ लाना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर कोच विश्राम पाल को रिपोर्ट करना होगा।
चंदौली

12:22 PM, Sep 11, 2026
चंदौली। 06वीं यू.पी. स्टेट अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा। ट्रायल सुबह 8:30 बजे महेंद्रा इंटर कॉलेज, चंदौली में होगा।
चंदौली एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह एवं सचिव सतीश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी एथलीट्स के लिए Athletics Federation of India (AFI) UID Card साथ लाना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर कोच विश्राम पाल को रिपोर्ट करना होगा।
Advertisement
ट्रायल में चयनित एथलीट्स 26 एवं 27 सितंबर को बरेली में आयोजित होने वाली 06वीं यू.पी. स्टेट अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में चंदौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। एसोसिएशन ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय से पहुंचकर ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।