फाउंडेशन धंसने से झुका ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका
चहनियां। रामगढ़ गांव में हनुमान मंदिर गेट के सामने लगा विद्युत ट्रांसफार्मर करीब एक वर्ष से जर्जर फाउंडेशन के कारण झुका हुआ है। ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन पूरी तरह धंस जाने से वह एक तरफ काफी झुक गया है और कभी भी जमीन पर गिर सकता है। ऐसे में आसपास से गुजरने वाले लोगों के साथ किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
चहनिया, चंदौली

फाउंडेशन धंसने से एक तरफ झुका हुआ ट्रांसफार्मर।
5:45 PM, Sep 2, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्स*ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद विद्युत निगम बेखबर*
चहनियां। रामगढ़ गांव में हनुमान मंदिर गेट के सामने लगा विद्युत ट्रांसफार्मर करीब एक वर्ष से जर्जर फाउंडेशन के कारण झुका हुआ है। ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन पूरी तरह धंस जाने से वह एक तरफ काफी झुक गया है और कभी भी जमीन पर गिर सकता है। ऐसे में आसपास से गुजरने वाले लोगों के साथ किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
Advertisement
संदीप पाण्डेय,लुशन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, रामकृपाल सिंह, आशुतोष सिंह,राजेश सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन लंबे समय से धंस रहा है। इसकी स्थिति को लेकर कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण किसी गंभीर हादसे का इंतजार किया जा रहा है।
हनुमान मंदिर का गेट होने के कारण यहां श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की लगातार आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन दुरुस्त कराने अथवा उसे सुरक्षित स्थान पर स्थापित कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।