नगवा-चोचकपुर पीपा पुल पर कल से शुरू होगा आवागमन
धानापुर (चंदौली)। चंदौली और गाजीपुर जनपद को जोड़ने वाला नगवा-चोचकपुर पीपा पुल बनकर लगभग तैयार हो गया है। शुक्रवार को दोपहर बाद पुल को आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे गंगा पार आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को नाव के सहारे गंगा पार करने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही चंदौली से गाजीपुर आने-जाने वाले लोगों की करीब 50 से 60 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी।
धानापुर, चंदौली

6:12 PM, Nov 19, 2026
धानापुर (चंदौली)। चंदौली और गाजीपुर जनपद को जोड़ने वाला नगवा-चोचकपुर पीपा पुल बनकर लगभग तैयार हो गया है। शुक्रवार 20 नवंबर को दोपहर बाद पुल को आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे गंगा पार आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को नाव के सहारे गंगा पार करने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही चंदौली से गाजीपुर आने-जाने वाले लोगों की करीब 50 से 60 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी।
Advertisement
पूर्व वर्षों की अपेक्षा इस बार पीपा पुल का निर्माण और आवागमन शुरू होने में देरी हुई है। बताया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया में विलंब होने के कारण पुल तैयार होने में समय लगा। हालांकि, अब निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद शुक्रवार से इस पर आवागमन शुरू होने जा रहा है। पुल चालू होने से क्षेत्र के लोगों, किसानों, व्यापारियों और राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी।
