चंदौली - गाजीपुर जनपद को जोड़ने वाली नगवा-चोचकपुर पीपा पुल का पीपा धंसने से आवागमन बाधित, घंटों परेशान रहे यात्री
ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। वहीं संतोष मौर्य ने कहा कि बरसात से पहले पुल की मजबूती की जांच होनी चाहिए थी, लेकिन विभाग ने लापरवाही बरती। पुल खराब होने से किसानों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
चंदौली

10:10 AM, May 9, 2026
टूटे लकड़ी के स्लीपर से हो रही जोखिम भरी यात्रा
चंदौली/गाजीपुर। धानापुर क्षेत्र के नगवा-चोचकपुर पीपा पुल पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। अचानक एक पीपे में पानी भर जाने से पुल का एक हिस्सा नीचे धंस गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सुबह जब लोग घाट पर पहुंचे तो पुल की स्थिति देखकर अफरा-तफरी मच गई। दोनों
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीपा पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था, लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई।
Advertisement
ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। वहीं संतोष मौर्य ने कहा कि बरसात से पहले पुल की मजबूती की जांच होनी चाहिए थी, लेकिन विभाग ने लापरवाही बरती। पुल खराब होने से किसानों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। उनका कहना है कि पीपा को बाहर निकाला जाएगा उसके बाद इंजन से पानी निकालकर उसकी स्थिति देखने के बाद पीपा बदला जाएगा। उम्मीद जताया जा रहा है कि शाम तक सही कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता आर के चौहान ने बताया कि पीपा में लीकेज होने के कारण पानी भर गया है जिसे शाम तक ठीक कर दिया जाएगा।