चंदौली में यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
चंदौली। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन चंदौली में यातायात जागरूकता माह-2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
चंदौली

3:07 PM, Nov 2, 2026
हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक, नाबालिगों के वाहन चलाने पर रहेगी विशेष नजर
चंदौली। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन चंदौली में यातायात जागरूकता माह-2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Advertisement
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी आकाश पटेल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
